Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन..जिले में 19 हजार से ज्यादा नाम हुए विलोपित

SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन..जिले में 19 हजार से ज्यादा नाम हुए विलोपित
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में आज कार्यालय कलेक्टर जिला खैरागढ़-घुईखदान गण्डई के सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्तः राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीगण तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे। VOTER LIST 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगणों तथा पत्रकारों को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) के मतदान केन्द्रों तथा उसके अंतर्गत आने वाले मतदाताओं की जानकारी दी गई। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त जानकारियाँ साझा की गई। VOTER LIST 

solar pinal
solar pinal

एस.आई.आर. (SIR) प्रक्रिया के दौरान नो मौपिंग प्रकरणों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में कुल 1831 मतदाताओं के नाम चिन्हित किये गये थे जिन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वि.स.नि.क्षे. क्रमांक 73-खैरागढ़ द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई कर कुल 1831 प्रकरण डी.ई.ओ. आईडी में प्रेषित किया गया। VOTER LIST 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

जिसमें संबंधित मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज की जांच जिला कार्यालय स्तर पर पुष्टि किया जाकर पुनः ई. आर.ओ. आईडी में अग्रेषण कर प्रकरणों का निराकरण किये गये। इसी प्रकार लॉजिकल एरर से संबधित कुल 73428 मतदाताओं को चिन्हित किये गये थे, जिसका भी निराकरण आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में किया गया। VOTER LIST 

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2025 की स्थिति में दिनांक 06.01.2025 को अंतिम प्रकाशन के आधार पर जिले में विधानसभा निर्वावन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के अंतर्गत कुल 226743 मतदाता तथा 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) में कुल 73067 मतदाता थे इस प्रकार जिले में कुल 299810 मतदाता थे। जिसमें से एसआईआर (SIR) के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित कमशः 14818 एवं 4623 कुल 19441 मतदाताओं को विलोपित किया गया था। SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन..जिले में 19 हजार से ज्यादा नाम हुए विलोपित

इसके उपरांत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन तिथि 23.12.2025 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 73-खैरागढ़ में 211925 एवं 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) में 68444, जिले कुल 280369 मतदाता रहे। जिसके विरूद्ध वर्तमान में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में 216900 तथा 74-डोंगरगढ़ (आशिक) में 70210 इस प्रकार जिले में कुल 287110 मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की जानकारी..

SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन..जिले में 19 हजार से ज्यादा नाम हुए विलोपित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पश्चात भी यदि कोई पात्र मतदाता किसी कारणवश सूची में सम्मिलित होने से वंचित रह गया है, तो वह निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से अपना नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

    उन्होंने बताया कि इसी प्रकार यदि किसी मतदाता को अपना नाम विलोपित कराना हो अथवा विवरण में संशोधन कराना हो, तो वह भी नियमानुसार आवेदन कर सकता है। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कर सके।

   प्रेस वार्ता के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू, भाजपा से शशांक ताम्रकार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल साहू, आम आदमी पार्टी से संतोष यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कर्मचारी तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

After SIR, the final voter list was published. More than 19 thousand names were deleted in the district.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!