Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

ग्राम गातापार जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर:  मांग एवं शिकायतो के मिले 141 आवेदन, 109 का हुआ मौके पर निराकरण

ग्राम गातापार जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर:  मांग एवं शिकायतो के मिले 141 आवेदन, 109 का हुआ मौके पर निराकरण
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ विकासखंड के वनाँचल क्षेत्र में प्रशासनिक अमला लोगो की समस्या जानने ग्राम गातापार जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम गातापार जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर:  मांग एवं शिकायतो के मिले 141 आवेदन, 109 का हुआ मौके पर निराकरण

141 मिले आवेदनों में मौके पर ही 109 का निराकरण 

विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम गातापार जंगल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 141 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 109 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई जिससे आमजन लाभान्वित हुवे। 

solar pinal
solar pinal

       शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा हाइब्रिड सब्जी बीज का वितरण किया। वही मत्स्य विभाग के द्वारा हितग्राहीयो महाजल का वितरण किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

ग्राम गातापार जंगल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर:  मांग एवं शिकायतो के मिले 141 आवेदन, 109 का हुआ मौके पर निराकरण

      खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड तथा राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुवे।

         शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कुपोषित बच्चो को सुपोषण कीट वितरण किया गया, गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा नवजात बच्चो का अन्नप्रसन्न कराया गया साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत बच्चों का पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 

      शिविर में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूरा प्रशासन आपके गांव में आया हुआ है। किसी की कोई समास्या है, तो जरूर बताएं। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी का काम नहीं रुकना चाहिए। आमजनों द्वारा दिए गए आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” रखा गया है उन्होंने लोगों से अपील की है की इस अभियान से जुड़कर वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें और स्वच्छता के लिए काम करें। इस दौरान स्वच्छता एवं सुपोषण पर शपथ दिलाया गया।

           जिला पंचायत सभापति राजदनांदगांव विप्लव साहू ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार की सोच है की राज्य में रहने वाले प्रत्येक नागरिको की समस्याओं का निराकरण शिविर के मध्यम से किया जाए। जन समस्या निवारण शिविर प्रशासन के आला अधिकारियों तथा मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा आम जनता केे बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने का बहुत ही कारगर माध्यम है। एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

         जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज राजस्व, पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, स्वास्थ्य, आयुष विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जल संसाधन, बैंकर्स, आबकारी, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग , विद्युत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़ श्रीमती लीला मंडावी, सांसद प्रतिनिधि बिशेषर साहू, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पींचा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!