Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

छग निजी विद्यालय संघ द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 12 सितंबर होगा आयोजित

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़//  छ ग निजी विद्यालय संघ द्वारा खैरागढ़ जिले मे संचालित समस्त निजी स्कूलों मे कार्यरत शिक्षकों के सम्मान हेतु जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2024, 12 सितम्बर गुरुवार को वेद विज्ञान विद्या मंदिर हाई स्कूल रोड अतरिया के विशाल प्रांगण मे आयोजित की जा रही है।

इसमें मुख्य रुप से खैरागढ़ विधानसभा विधायक यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, छ ग प्रायवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रदेश सचिव मोती जैन खैरागढ़ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष राजेश देवांगन, सचिव कृष्ण कुमार सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ लाल जी द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित होकर निजी विद्यालय के शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे, साथ ही निजी स्कूल संचालको को संघ की सदस्य्ता का प्रमाण पत्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा

solar pinal
solar pinal

उक्त अवसर पर जिले मे संचालित 73 निजी स्कूलों मे कार्यरत लगभग 700 शिक्षकों एवं 73 स्कूल संचालको का सम्मान किया जायेगा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ऐसे होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम..

सुबह 10 से 11 बजे तक शिक्षकों का प्रवेश होगा जिन्हे ससम्मान एंट्री गेट से कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जायेगा,

⭕ 11.05 से 11.30 तक अतिथि आगमन

⭕ 11.30 से 12 बजे तक दीप प्रवज्जलन एवं अतिथि स्वागत कर

⭕ 12.05 से 1.05 तक शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा,

⭕ 1.05 से 1.30 तक अतिथियों द्वारा उद्बोधन एवं

⭕ 1.30 को जिलाध्यक्ष का समापन भाषण पश्चात् उपस्थित समस्त अतिथियों एवं शिक्षकों की भोजन व्यवस्था होंगी।



 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।