Sun. Jun 21st, 2026

KCG जिले से डॉ. पीसी लाल यादव एवं मनोहर गौशाला को मिल राज्य अलंकरण सम्मान

Dr. PC Lal Yadav and Manohar Gaushala from KCG district received Rajya KCG जिले से डॉ. पीसी लाल यादव एवं मनोहर गौशाला को मिल राज्य अलंकरण सम्मान
खबर शेयर करें..

KCG जिले से डॉ. पीसी लाल यादव एवं मनोहर गौशाला को मिल राज्य अलंकरण सम्मान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला खैरागढ़- छुईखदान- गंडई के लिए राज्योत्सव एक गौरव पूर्ण क्षण रहा।  जिला को दो राज्य अलंकरण सम्मान से 6 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर में सम्मानित किया गया है। अलंकरण के रूप में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार से डॉ पी सी लाल यादव को आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।  वही खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला को अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यति यतनलाल सम्मान से सम्मानित कियागया। संस्था के लिए डॉ अखिल जैन संस्था की ओर से सम्मान ग्रहण किया ।

मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव को राज्य अलंकरण मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

डॉ पी सी लाल यादव को लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान 

छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. पीसी लाल यादव को छत्तीसगढ़ी और हिन्दी भाषा में साहित्य एवं काव्य के सृजन करने, मानवीय संवेदना को स्वर देने, आंचलिक अस्मिता को प्रोत्साहित करने के गरिमामय प्रयासों के लिए “लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान” से सादर विभूषित किया गया है।

डॉ. पीसी लाल यादव विगत 49 वर्षों से हिन्दी व छत्तीसगढ़ी में उनके द्वारा सतत् साहित्य लेखन किया गया है। डॉ. पीसी लाल यादव की हिन्दी व छत्तीसगढ़ी में 56 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। यादव की कविताओं का प्रसारण-आकाशवाणी व दूरदर्शन रायपुर से किया जाता रहा है। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, इंदिरा कला संगीत वि.वि. खैरागढ़, इंदिरा गांधी कला केंद्र, नई दिल्ली आदि द्वारा आयोजित व्याख्यानों में डॉ. पीसी लाल यादव द्वारा प्रस्तुति दी गई है। उनके 100 से अधिक लेख व 500 से अधिक गीत व कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय जय उत्सव-2011, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी रामलीला-2015, साहित्य अकादमी नई दिल्ली के साहित्योत्सव-2024, पंडित गया प्रसाद शर्मा स्मृति लोक निधि अलंकरण-2023, भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय राजभाषा प्रभाग द्वारा “छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति” पुस्तक पुरस्कृत 2021, आंचलिक भाषा सम्मान 2022, कविरत्न सारस्वत सम्मान 1995 आदि अनेकों सम्मानों से डॉ. यादव सम्मानित हो चुके हैं।

KCG जिले से डॉ. पीसी लाल यादव एवं मनोहर गौशाला को मिल राज्य अलंकरण सम्मान
मनोहर गौशाला का सम्मान प्राप्त करते हुए..

मनोहर गौशाला को यति रतनलाल सम्मान से किया गया सम्मानित

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2024 यति यतन लाल सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारत की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किया गया।Dr. PC Lal Yadav and Manohar Gaushala from KCG district received Rajya KCG जिले से डॉ. पीसी लाल यादव एवं मनोहर गौशाला को मिल राज्य अलंकरण सम्मान

इस अवसर पर प्रदेश राज्यपाल रामेन ढेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य मंत्री व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Dr. PC Lal Yadav and Manohar Gaushala from KCG district received Rajya alankaran honor




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg