Sun. Jul 5th, 2026

संगठन के मजबूती को लेकर गंडई भाजपा मंडल कार्यकारणी का किया विस्तार

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश (डब्बू) मेहता ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है पार्टी द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले आवश्यक दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य किया जाएगा, यह विस्तार संगठन की मजबूरी के लिए किया गया है।

केसीजी जिलाध्यक्ष घम्मन साहू के अनुमोदन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें गंडई मंडल उपाध्यक्ष धरमू पटेल, लीला राम साहू, भिखु हिरवानी, उदय देवांगन, दूजे राम वर्मा, नेमबाई निर्मलकर, वही महामंत्री में श्यामपाल ताम्रकार, गोपाल साहू, मंत्री में रतन खांडेकर,  सेवक साहू, सरज पटेल, चंचल मानिकपुरी, सोनिया सुखी पटेल को शामिल किया गया है।

इसी तरह कोषाध्यक्ष में राकेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी में यतीश कुंजाम, सोशल मीडिया संयोजक अनीश राजपूत, आईटी संयोजक अंकित अग्रवाल, वही विस्तार किए गए कार्यकारणी सदस्यों में 33 लोगों को शामिल किया गया है जबकि स्थाई आमंत्रित सदस्य में 29 लोगो को एवं विशेष आमंत्रित सदस्य में 114 लोगों को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
     यह भी पढ़ेंमधुमक्खियों का हमला..कई लोग हुए घायल..एक अस्पताल में भर्ती

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg