Mon. Jun 22nd, 2026

KHAIRAGARH: नगर पालिका अध्यक्ष बनी गिरजा चंद्राकर.. कांग्रेस के 3 पार्षद BJP में शामिल, 1 ने किया क्रास वोटींग..कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा

नगर पालिका अध्यक्ष बनी गिरजा चंद्राकर.. कांग्रेस के 3 पार्षद BJP में शामिल, 1 ने किया क्रास वोटींग..कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिये चुनाव दिलचस्प हो गया। खैरागढ़ में 10 भाजपा और 10 कांग्रेस पार्षद थे जिसमें 3 पार्षद सुबह ही भाजपा में शामिल हो गये। वहीं पालिका में मतदान के दौरान भाजपा के गिरजा चंद्राकर के पक्ष में भाजपा के 13 पार्षद होने के बावजूद 14 मत मिले वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के 7 पार्षद होने के बावजूद सुमन पटेल को 6 मत मिले। चुनाव के दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर आक्रोश दिखाई दिया । भाजपा में शामिल होने वाले तीनो पार्षदों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे शैलेंद्र वर्मा,सुमित टांडिया और दिलीप राजपूत के फोटो लेकर कालिख पोत जूतों से पीटते नारेबाजी किया। दूसरी ओर भाजपाइ जीत का जश्न मनाते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष बनी गिरजा चंद्राकर.. कांग्रेस के 3 पार्षद BJP में शामिल, 1 ने किया क्रास वोटींग..कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा

कांग्रेस से सुमन दयाराम पटेल और भाजपा से मनोनीत अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर हुए आमने सामने

नगर पालिका मे वार्ड नं 05 की पार्षद सुमन दयाराम पटेल कांग्रेस से और वार्ड नंबर 12 अमलीपारा की पार्षद गिरिजा चंद्राकर ने नामांकन दाखल कर आमने- सामने हुए। दोनों ही अपने अपने वार्डों  मे दूसरी बार निर्वाचित रही है। 

मतदान के ठीक पहले हुआ बड़ा उलटफेर

दरअसल नगर पालिका में बुधवार 18 सितंबर को नगर पालिका के पूर्णकालिन अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ हुआ।  जिसके लिए, शासन की ओर से एसडीएम टी.के. साहू को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। पार्षदों के मतदान करने के ठीक पहले ही कांग्रेस के 3 पार्षद सुमित टांडिया, दिलीप राजपूत और पूर्व अध्यक्ष जिसके इस्तीफे से ही कुर्सी खाली हुए शैलेन्द्र वर्मा भाजपा मे शामिल हो गए। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पालिका के सामने ही फुटा काँग्रेसियों का गुस्सा.. नारेबाजी कर फ़ोटो को पीटा चप्पल से..  

मतदान करने के ठीक पहले ही ही बड़े उलट फेर से कांग्रेसी सन्न रह गए। वही नगर पालिका के सामने मतदान के लिए पहुचे तीनों पार्षद सुमित टांडिया, दिलीप राजपूत और पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ओ देखते ही कांग्रेस के धोखेबाजों को जूता मारो सालों को.. खरीद फरोद बंद करो के जमकर नारेबाजी की। यही नहीं नगर पालिका परिषद के बाहर कांग्रेसीयो ने बागी पार्षदों के फोटो पर कालीक पोतकर कांग्रेस पार्टी से गद्दारी पर नारेबाजी करते हुए फ़ोटो पे कालिख पोत चप्पलों से पीटते रहे। 

कांग्रेस को तुरंत ही दूसरा बड़ा झटका..  

नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कांग्रेस को तुरंत ही दूसरा बड़ा झटका लगा 7 पार्षद होते हुए भी 6 वोट मिले। चुनाव के दौरान कांग्रेस के 7 और भाजपा के 13 कुल 20 मत पड़े जिसमें भाजपा के वार्ड नंबर 12 अमलीपारा की दूसरी बार की पार्षद गिरिजा चंद्राकर को 14 मत मिले दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी मे 7  पार्षद होने के बावजूद 06 मत मिले। और मनोनीत अध्यक्ष के रूप मे नगर निकाय की कुर्सी पर बैठी गिरजा चंद्रकर पूर्णकालिक नगर पालिका अध्यक्ष बनी।

बीजेपी ने जश्न मनाते हुए परिसर में जय श्रीराम के नारे लगाए.. 

कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित दो पार्षद भाजपा में शामिल होने के साथ ही 1 क्रास वोटींग से जीत पर भाजपा नेता गदगद रहे और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

नगर पालिका अध्यक्ष बनी गिरजा चंद्राकर.. कांग्रेस के 3 पार्षद BJP में शामिल, 1 ने किया क्रास वोटींग..कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा

कांग्रेस ने कहा खरीद फरोख्त.. BJP ने कहा पार्टी के नीति रीती से हुए प्रभावित

पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा के साथ ही दो पार्षद सुमित टाडिया और दिलीप राजपूत के भाजपा प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओ ने सीधे खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है पालिका के बाहर खरीद फरोद बंद करो के..  नारे लगाए है तो दूसरी ओर भाजपा चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा और जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने तीनों कांग्रेसीयो के द्वारा बीजेपी प्रवेश को लेकर बताया की भाजपा पार्टी के नीति रीती से प्रभावित होकर प्रवेश किया। 

Girja Chandrakar became the Municipal President.. 3 Congress councilors joined BJP, 1 did cross voting.. Congress workers created a ruckus




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg