Sun. Jul 19th, 2026

ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश, किसानो को भारी नुकसान की संभावना

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// रविवार 19 मार्च को शाम लगभग 5 से 6 बजे नगर सहित अंचल में आंधी तूफान के साथ मौसम ने करवट बदली और अचानक ओला वृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई है जो लगभग डेढ़ घंटे तक चला। जिससे क्षेत्र के किसान अपने फसलों को लेकर चिंतित है आगामी 20 और 21 मार्च को भारी बरसात की आशंका जताई गई है। और किसानों की चिंता और बड़ गई है।

क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि व कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल ने अचानक हुई बारिश से गंडई अंचल के किसानो की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है ग्राम धोधा, कालेगोंदी, गर्रा, हनईबन, मानिक चौरी, छीराहीडीह, बागुर, बिरनपुर, लिमो, बरबसपुर, लालपुर, पेंडरवानी, कृतबांस, भूरभुसी, गोकना, सहित वनांचल क्षेत्र के ग्राम पैलिमेटा, मोहगाव, जंगलपुर, भदेरा, बेंगरी, बगदुर, जीराटोला, मोहगाव, डुमरिया, चकनार सहित अन्य गाव के किसानी प्रभावित हुई है। रबी फसल में चना गेहूं,लाखडी, सरसो सहित अन्य। वही उद्यानकी फसल में पपीता, केला, टमाटर, सब्जी वर्ग की फसलो को नुकसान हुआ है। वर्तमान में फसलों की कटाई और मिंजाई का कार्य चल रहा है, और इधर मौसम ने किसानो की चेहरे में पानी फेर दिया है।

प्रशासन सर्वे कराकर विधिवत मुआवजा दे कंपनी: संजू सिंह चंदेल

संजू सिंह चंदेल अध्यक्ष कृषि उपज मंडी गंडई का कहना है की अंचल में अचानक हुई बारिश से किसानो की फसलों को नुकसान हुआ है,प्रशासन को तुरंत सर्वे कराकर विधिवत बीमा कंपनी से मुआवजा राशि दिलाए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

क्षेत्र में सर्वे का कार्य होगा जारी..

रेणुका रात्रे एस डी एम गंडई का कहना है की अचानक हुई बारिश से किसानो की फसलो को जो नुकसान हुआ है उसके लिए क्षेत्र के पटवारी, और कृषि विभाग को सर्वे के लिए बोला गया है प्रतिवेदन मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg