स्कूल में प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 40 छात्र घायल, बच्चों की हालत सामान्य
यह भी पढे : मजबूत हड्डियों के लिए इन खाने की चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचें
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव । जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 40 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की हालत सामान्य है और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में सुबह नियमित प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान स्कूल परिसर के समीप एक पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां निकलकर बच्चों पर टूट पड़ीं। मधुमक्खियों के हमले से छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढे : अब फसल नुकसान की सूचना देना हुआ और आसान: किसान 14447 हेल्पलाइन व कृषि रक्षक पोर्टल से दर्ज करा सकेंगे दावा
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कई बच्चों का प्राथमिक उपचार विद्यालय परिसर में ही किया। वहीं अधिक प्रभावित छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में भर्ती कर उपचार दिया गया।![]()
यह भी पढे : बच्चों की किलकारियां गूंजने की जगह पर छलक रहे जाम, आंगनबाड़ी केंद्र में शराबखोरी के VIDEO वाइरल
बीएमओ ने बताया कि लगभग 40 बच्चों को मधुमक्खियों ने डंक मारा। प्रारंभिक अनुमान है कि स्कूल के आसपास किसी पेड़ पर बने छत्ते से चिड़ियों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के कारण मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को आवश्यक दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराया गया है। कुछ बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं और किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

