Thu. Jul 2nd, 2026

15 मई से राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल 

15 मई से राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल 
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अम्बागढ़ चौकी। राजस्व पटवारी संघ रायपुर छत्तीसगढ़ के आह्वान पर राजस्व पटवारी संघ जिला मोहला मानपुर- अ० चौकी के समस्त पटवारियो ने कलेक्टर व तहसीलदार को ज्ञापन सौप कर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

24 अप्रैल को किया था राजधानी मे धरना प्रदर्शन 

ज्ञापन में कहा गया है कि अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ द्वारा समय-समय पर पत्राचार कर निवेदन करते हुए विभिन्न चरणों में आंदोलन किया गया।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ द्वारा पूर्व सूचना 24 अप्रैल को स्थान तूता रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। धरना प्रदर्शन दिवस पर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा मांगे पूर्ण नहीं होने पर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय किया गया है।15 मई से राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल 


यह भी पढ़ेंआत्मानंद स्कूल के लिए लाटरी से छात्र- छात्राओं का हुआ चयन..बेसब्री से धुप मे भी खड़े रहे पालक

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राजस्व पटवारी संघ मोहला- मानपुर- अ. चौकी जिला प्रवक्ता ठाकुर राम कोसमा ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ रायपुर छत्तीसगढ़ के आह्वान व प्रांतीय निर्देश का पालन करते हुए राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा मोहला- मानपुर, अ० चौकी के समस्त पटवारी दिनांक 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगें।


ashish kasar ambagarh chauki
रिपोर्ट:आशीष कसार, अम्बागढ़ चौकी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..94024134216


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg