Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

आगामी लोकसभा निर्वाचन और कानून व्यवस्था और कोलाहल नियंत्रण के संबंध प्रशासन और पुलिस की ली संयुक्त बैठक

आगामी लोकसभा निर्वाचन और कानून व्यवस्था और कोलाहल नियंत्रण के संबंध प्रशासन और पुलिस की ली संयुक्त बैठकJoint meeting of administration and police regarding upcoming Lok Sabha elections and law and order and noise control
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकान्त वर्मा और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में कानून व्यवस्था के पालन और कोलाहल नियंत्रण के संबंध में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बैठक लेकर निर्देश दिए। संयुक्त बैठक में जिले के प्रशासन और पुलिस विभाग के सभी आला अफसर शामिल हुए।

जिले में कानून व्यवस्था का पालन बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें- कलेक्टर

जिले के कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का पालन बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें। कलेक्टर वर्मा ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य और सुगम निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारी के सम्बंध में संयुक्त बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में सर्वोच्च न्ययालय के कोलाहल नियंत्रण प्रावधान 2019 के गाइडलाइन के अनुसार जिले में कढ़ाई से पालन करने और उल्लघंन पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के संबंध में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया गया।आगामी लोकसभा निर्वाचन और कानून व्यवस्था और कोलाहल नियंत्रण के संबंध प्रशासन और पुलिस की ली संयुक्त बैठकJoint meeting of administration and police regarding upcoming Lok Sabha elections and law and order and noise control

solar pinal
solar pinal

प्रशासन और जनता से सहयोग से कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे- पुलिस अधीक्षक

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रशासन के साथ जिले में अपने प्रथम संयुक्त बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्रशासन और जनता से सहयोग से कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारी तथा कानून और सुरक्षा के सम्बंध में निर्देश दिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हुए उपस्थित

बैठक में अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डीएस राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय, एसडीएम रेणुका रात्रे, एसडीओपी लालचंद मोहले, प्रशांत खंडे, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर प्रसाद साहू, थानेदार खैरागढ़ राजेश देवदास सहित सभी थानेदार, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।