Tue. Jul 21st, 2026

शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण..क्षेत्र के अंतर्गत 79.63 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण..क्षेत्र के अंतर्गत 79.63 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बलौदाबाजार // जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। CM बघेल ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांस्य मेटल से निर्मित यह आदमकद मूर्ति 12 फीट ऊंची और 2 टन वजनी है। इस मूर्ति को पूर्व में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्रम में स्थापित किया गया है।.

     इसे भी पढ़ें: सिविल इंजीनियर की कनपटी पर पिस्टल टिकाकर घर से 50 हजार की डकैती..मकान मे पहले से घुसे थे आरोपी

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 दिसम्बर 2020 को सोनाखान में शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी, सोनाखान के माटी सपूत, जिले की शान, सन 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा की स्थापना से न केवल जिला परिसर बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। इस प्रतिमा से छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम इतिहास की झलक दिखलायी दे रही है।  Martyr Veer Narayan Singh

शहीद वीर नारायण सिंह की  आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण..क्षेत्र के अंतर्गत 79.63 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

कुल 58.77 करोड़ रूपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 20.85 करोड़ रूपए के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के विधानसभा बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वह बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के विकास के लिए 79 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 58 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 20 करोड़ 85 लाख 90 हजार रूपए के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। Martyr Veer Narayan Singh

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

ग्राम-सरोरा

  •     सरोरा से परसदा तक और सरोरा से बिनैका तक पक्की सड़क बनाई जायेगी।
  •     सरोरा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 01 बिस्तर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 03 अतिरिक्त बिस्तरों की स्वीकृति दी जायेगी।
  •     एनएच मार्ग सांकरा से तिल्दा तक 12 किमी सड़क का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण करवाया जायेगा।
  •     सासाहोली हाई स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी बनाया जायेगा।
  •     तिल्दा हॉस्पिटल के मातृ एवं शिशु कल्याण वार्ड के लिये 50 बिस्तर के नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
  •     कोहका कॉलेज तिल्दा नेवरा में एमएससी साइंस ग्रुप एवं कला संकाय में भूगोल की कक्षा प्रारंभ की जायेगी।
  •     तिल्दा बस्ती वार्ड नंबर 19 के बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण, गहरीकरण एवं पचरी निर्माण का कार्य करवाया जायेगा।
  •     जोता से भुरसुदा रोन रनबोर मेला स्थल रोड का निर्माण किया जायेगा।
  •     ताराशिव में हायर सेकेण्डरी स्कूल की घोषणा।
  •     सदमावा-कोटा मार्ग निर्माण की घोषणा।
  •     निनवा साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा।
  •     तरपोंगी रंगमंच हाई स्कूल के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा ।
  •     खम्हरिया में मिडिल स्कूल की घोषणा।

पुरैना-खपरी

  •     पुरैना खपरी की प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन।
  •     पुरैना खपरी में सर्व समाज के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  •     पड़कीडीह-रावन हिरमी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
  •     ग्राम हिरमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  •     लटुआ एवं सलौनी के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।
  •     हथबंद में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।
  •     शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय बलौदाबाजार में नवीन भवन निर्माण करवाया जायेगा।
  •     बलौदाबाजार-हिसदा बायपास मार्ग 7 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण के लिए 17.61 करोड़ रूपए की राशि से बनाया जाएगा।
  •     मुख्यमंत्री ने वैजयंती के अनुरोध पर उन्हें इलाज के लिए 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

बलौदाबाजार

  •     बलौदाबाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर वैष्णव स्कूल में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  •     श्री गणेशशंकर बाजपेयी हाई स्कूल के भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  •     बलौदाबाजार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg