Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

प्रेमी ने साथियों संग रची हत्या की साजिश, शादी समारोह से अपहरण, चलती ट्रेन से फेंका

प्रेमी ने साथियों संग रची हत्या की साजिश
खबर शेयर करें..

प्रेमी ने साथियों संग रची हत्या की साजिश, शादी समारोह से अपहरण, चलती ट्रेन से फेंका

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़। जिले के थाना खैरागढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की नृशंस हत्या के मामले को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। CRIME NEWS

solar pinal
solar pinal

प्रेसवार्ता के दौरान एसडीओपी आशारानी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहन वर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत नाबालिग का अपहरण किया और फिर चलती ट्रेन से धक्का देकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को जेल और एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। MURDER IN LOVE

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

घटना का विवरण देते हुए एसडीओपी ने बताया कि पीड़िता 28 मार्च की रात अपने मामा की शादी के रिसेप्शन कार्यक्रम से अचानक लापता हो गई थी। प्रार्थी शैलेंद्र वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह के घेरे में आए ग्राम चिचोला निवासी 27 वर्षीय मोहन वर्मा को हिरासत में लिया। CRIME NEWS

इससे जुडी खबर : मामा के यहाँ से हुई थी लापता, फिर छात्रा की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहन ने स्वीकार किया कि उसका नाबालिग से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था और उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण भी किया था। जब पीड़िता ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने अपने दोस्त हरीश वर्मा के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। MURDER IN LOVE

बाइक से डोंगरगढ़ ले गए, पहनाये नए कपडे और ट्रेन से निकले बिलासपुर 

योजना के मुताबिक, आरोपी 28 मार्च की रात मोटरसाइकिल से खैरागढ़ पहुंचे और बालिका का अपहरण कर उसे डोंगरगढ़ ले गए। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने पहले से खरीदे हुए कपड़ों से पीड़िता के कपड़े बदलवाए और उसका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद तीनों आरोपी पीड़िता को वेनगंगा एक्सप्रेस में लेकर बिलासपुर की ओर निकले।

ट्रेन में बढ़ा विवाद, फेंका चलती ट्रेन से 

ट्रेन में विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास बालिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अकलतरा स्टेशन पर उतरे और वापस भाग निकले।प्रेमी ने साथियों संग रची हत्या की साजिश CRIME NEWS

CCTV और तकनिकी मदद से पुलिस पंहुचा आरोपी तक 

पुलिस ने डोंगरगढ़, अकलतरा और खैरागढ़ के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में खैरागढ़ पुलिस, साइबर सेल और मस्तूरी पुलिस की अहम भूमिका रही। MURDER IN LOVE




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!