मामा के यहाँ से हुई थी लापता, फिर छात्रा की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// जिले के चिचोला गांव की 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। दो दिन पहले लापता हुई छात्रा की लाश बिलासपुर जिले में रेलवे ट्रैक किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किशोरी को ट्रेन से धक्का देकर हत्या की गई है।
मामा के घर से हुई लापता, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला शव
जानकारी के अनुसार देविका 28 मार्च की रात पिपरिया स्थित अपने मामा के घर से अचानक लापता हो गई थी।![]()
परिजनों ने 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस शिकायत पर धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी थी।
इसी दिन बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के किसान परसदा गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात किशोरी का शव मिला था। 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर पुष्टि हुई कि शव देविका का ही है।
हर एंगल से जांच हो रही
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि छात्रा को डोंगरगढ़ से ट्रेन में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में धक्का देकर हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद चिचोला गांव में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक और उसके साथी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
Student went missing from her maternal uncle’s house, then her body was found on the railway track: source.patrika



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

