Breaking
Mon. May 25th, 2026

RTE: 21 हजार 578 सीटों के लिए 38 हजार से ज्यादा आवेदन

RTE
खबर शेयर करें..

RTE: 21 हजार 578 सीटों के लिए 38 हजार से ज्यादा आवेदन

13 से लॉटरी एवं आवंटन, 1 मई से 30 मई तक लेना होगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन का मंगलवार को अंतिम दिन था। RTE के तहत छात्र पंजीयन 16 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चला। जिसमें मंगलवार की रात 8.30 तक 38 हजार 250 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। छत्तीसगढ़ आरटीई वेबसाइट के अनुसार, राज्य के 6857 स्कूलों में 21 हजार 578 सीटों में आरटीई के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। आरटीई की

 

solar pinal
solar pinal

वेबसाइट में लगातार स्कूलों की संख्या और सीटों की संख्या अपडेट की जा रही है। पहले 6851 स्कूलों में 19156 सीटों में प्रवेश होने थे ओ अब बढ़ा दिया गया है। इस सत्र में पहली कक्षा में ही आरटीई के तहत प्रवेश दिए जाएंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

काउंसलिंग प्रक्रिया में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लॉटरी एवं आवंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को 1 मई से 30 मई तक प्रवेश लेने होंगे। द्वितीय चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी। जिसमें नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई तक छात्र पंजीयन होंगे। फिर 27 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉटरी एवं आवंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को स्कूल में दाखिला 3 अगस्त से 17 अगस्त तक लेना होगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg