Sun. Aug 2nd, 2026

गांव की नहर में मिली नग्न अवस्था में महिला का शव

गांव की नहर में मिली नग्न अवस्था में महिला का शव
खबर शेयर करें..

गांव की नहर में मिली नग्न अवस्था में महिला का शव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कमरीद गांव की नहर में संदिग्ध हालत में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को बम्हनीडीह अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम पोस्टमॉर्टम करेगी।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। दरअसल कमरीद गांव की बड़ी नहर में मछली पकड़ रहे लोगों ने महिला का शव देखा जिसके बाद उन्होंने सारागांव पुलिस को सूचना दी। मामले में मर्ग कायम किया गया है।गांव की नहर में मिली नग्न अवस्था में महिला का शव

 

महिला का शव जिस हालत में नग्न अवस्था में मिला है उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या किसी अपराध का नतीजा।

Naked body of a woman found in a village canal




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg