25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी आदेश के बाद आंदोलनरत कर्मचारियों में आक्रोश फूट पड़ा है। लगातार 18 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी अब उग्र रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।
गुरुवार को खैरागढ़ में NHM कर्मचारियों ने जोरदार रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कर्मचारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंचे और सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।![]()

बता दें कि जिले में करीब 180 NHM कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं, जो अपनी सेवाओं की सुरक्षा और नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बर्खास्तगी आदेश के बाद आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

