Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

किराना दुकान में PDS का मिला चांवल..खाद्य विभाग ने की कार्यवाही

किराना दुकान में PDS का मिला चांवल..खाद्य विभाग ने की कार्यवाही
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बालोद। जिले के गुरूर विकासखण्ड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अंतर्गत आंबटित चावल जप्त कर 02 किराना स्टोर्स संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में पीडीएस के तहत वितरण होने वाले चावल को राशन कार्डधारियों द्वारा किराना स्टोर्स के व्यापारियों को बेचने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी।

 

solar pinal
solar pinal

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की 02 टीमों के द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोरतरा के केजऊराम सिन्हा, ग्राम फागुनदाह के राजकुमार निर्मलकर एवं गुरूर के गजेन्द्र कुमार द्वारा संचालित किराना स्टोर्स का जाँच किया गया। जाँच के दौरान ग्राम बोरतरा के केजऊराम सिन्हा द्वारा संचालित किराना स्टोर्स से सार्वजिनक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित 2.80 क्विंटल चावल तथा गुरूर के गजेन्द्र कुमार द्वारा संचालित किराना स्टोर्स से सार्वजिनक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित 1.20 क्विंटल चावल पाया गया।किराना दुकान में PDS का मिला चांवल..खाद्य विभाग ने की कार्यवाही

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 

इस दौरान किराना स्टोर्स संचालकों द्वारा राशन कार्डधारियों से पीडीएस अंतर्गत आंबटित चावल खरीदना स्वीकार किया। उन्होंने राशनकार्ड हितग्राहियों से पीडीएस अंतर्गत आंबटित चावल को व्यापारियों को नहीं बेचने की अपील भी की है। इस दौरान खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रद्धा दिल्लीवार, हेमा नाग, खाद्य निरीक्षक जानकी शरण कुसवाहा एवं एकांत वर्मा उपस्थित थे।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg