Sun. Jul 19th, 2026

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पत्रकार वार्ता, अभियान 15 से 30 जून तक विशेष शिविर

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पत्रकार वार्ता, अभियान 15 से 30 जून तक विशेष शिविर
खबर शेयर करें..

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पत्रकार वार्ता, अभियान 15 से 30 जून तक विशेष शिविर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // कलेक्टर इन्द्रजीत चंद्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभा कक्ष में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूवात भगवान बिरसा गुण्डा का 150 वी जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस अभियान का मुख्य उ‌द्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। इस अभियान के संचालन और आम नागरिकों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु धरती आबा’ जन भागीदारी अभियान 15 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जनजातियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

 

‘घरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में ग्रामों के चयन का आधार जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंत्योदय सर्वे 2022 के डाटा को आधार मानकर किया गया है। जिसका दो मुख्य आधार निम्न है-(01) ग्राम में जनजातिय वर्ग की जनसंख्या 50% से अधिक होना चाहिये। (02) ग्राम की कुल जनसंख्या 500 से अधिक होना चाहियें।

चयनित ग्रामों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने शिविर

उन्होंने बताया कि जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के 02 विकासखण्डो के 16 चयनित ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से केन्द्र सस्कार के 17 मंत्रालयों की 25 जनकल्याणी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाया जाएगा जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखण्ड खैरागढ़ के 07 ग्राम गातापार जंगल, लक्षना, भरतपुर, नवागाव कंवर, चंगुर्दा, सिवनी, उरईडबरी ग्राम को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड छूईखदान से 09 ग्राग नचनिया, लालपुर, बंजारपुर, गोलरडीह, गॅरूखदान, वेलगांव, दरबानटोला, मुंडाटोला एवं सरोधी ग्राम को शामिल किया गया है।

 

जिला स्तर पर आई ई सी कैम्पेन का आयोजन 17 जून से 20 जून तक एवं विकासखण्ड / ग्राम पंचायत स्तरीय आई ई सी कैन्पेन का आयोजन 17 जून से 30 जून तक किया जाएगा। अभियान की पारदर्शिता एवं सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विशेष निगरानी समितियां गठित की गई है। आदिवासी विकास विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग नियुक्त किया गया है, जो अन्य सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य का संचालन कर रहा है।

 

16 ग्रामों में लगने वाले इन शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान केडिट कार्ड, जनधन योजना सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, मातृ एवं शिशु कल्याण लाभ से आच्छादित किया जाएगा।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पत्रकार वार्ता, अभियान 15 से 30 जून तक विशेष शिविर

 

धरती आया योजना के दीर्घकालिक गतिविधियों में प्रधानमंत्री आवास, सम्पर्क सड़के, जल आपूर्ति, घरो का विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा योजना, मोबाईल मेडिकल युनिट, एलपीजी कनेक्शन, आंगनबाड़ी केन्द्र, छात्रावास, पोषण वाटिका, भारत नेट, स्किल इंडिया, डिजीटल इनिसेटीव कृषि को बढ़ावा, मत्स्य पालन, पशुपालन, क्षमता विकास, जनजातीय होम स्टे एवं प्रधानमंत्री आदी आदर्श ग्राम योजना को शामिल किया गया है।

 

इस अभियान के तहत चयनित आदिवास बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं सिकल सेल परीक्षण/जांच भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह सहित मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg