Sun. Jul 19th, 2026

सुरक्षा गार्ड भर्ती घोटाला? शराब दुकानों में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम मांगने का ऑडियो वायरल

सुरक्षा गार्ड भर्ती घोटाला? शराब दुकानों में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम मांगने का ऑडियो वायरल khabar24x7.in
खबर शेयर करें..

सुरक्षा गार्ड भर्ती घोटाला? शराब दुकानों में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम मांगने का ऑडियो वायरल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कोरबा। जिले की सरकारी शराब दुकानों में तैनात सुरक्षा गार्डों से कथित वसूली का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों ने जिला आबकारी अधिकारी को शिकायत सौंपकर एक निजी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों पर भर्ती और वर्दी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है।

इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें नई नियुक्ति के लिए 30 से 35 हजार रुपये लेने की चर्चा सुनाई दे रही है। शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग ने संबंधित कंपनी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आवेदन में कहा गया है कि सरकारी मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों से नई वर्दी उपलब्ध कराने के नाम पर 15-15 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। रकम जमा नहीं करने पर अधिक पैसे की मांग करते हुए नौकरी पर असर पड़ने की चेतावनी दी जा रही है।

रिकार्डिंग भी सामने आई है, जिसे जांच के दौरान प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। गार्डों का कहना है कि उन्हें मिलने वाला मासिक वेतन परिवार के भरण-पोषण का प्रमुख साधन है। ऐसे में वर्दी या अन्य मदों के नाम पर बड़ी राशि की मांग उनके लिए आर्थिक संकट खड़ा कर रही है।

कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पहले भी आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

शिकायत में कहा गया है कि संबंधित सुरक्षा एजेंसी के फील्ड ऑफिसर के माध्यम से कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ कर्मियों को सात दिनों के भीतर राशि जमा करने के लिए कहा गया अन्यथा मैनपावर एजेंसी बदलने और सेवा समाप्त करने की बात कही गई। सुरक्षा गार्ड भर्ती घोटाला? शराब दुकानों में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम मांगने का ऑडियो वायरल khabar24x7.in

यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में अन्य मैनपावर एजेंसियों के साथ काम कर चुके एक व्यक्ति की पहचान और संपर्क का इस्तेमाल कर कर्मियों तक पहुंच बनाई जा रही है। इतना ही नहीं कुछ कर्मियों से यह कहते हुए वीडियो बनवाया गया कि उन्होंने राशि स्वेच्छा से दी है।

मामले में सामने आए आडियो में भर्ती प्रक्रिया के दौरान रुपये लेने की चर्चा के साथ कुछ अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित कंपनी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Security guard recruitment scam? Audio of extortionists demanding money for jobs at liquor shops goes viral.source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg