Breaking
Fri. May 29th, 2026

मुख्यमंत्री के चौपर से उतरी राहत, आदि आरोग्य रथ से अस्पताल पहुँचे बैगा मरीज; हुआ फ्री ऑपरेशन

मुख्यमंत्री के चौपर से उतरी राहत, आदि आरोग्य रथ से अस्पताल पहुँचे बैगा मरीज; हुआ फ्री ऑपरेशन
खबर शेयर करें..

मुख्यमंत्री के चौपर से उतरी राहत, आदि आरोग्य रथ से अस्पताल पहुँचे बैगा मरीज; हुआ फ्री ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / छुईखदान // सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी गई ग्रामीणों की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बैगा आदिवासी महिलाओं सहित 6 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया।

solar pinal
solar pinal

जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को विकासखंड छुईखदान के दूरस्थ वनांचल एवं बैगाजनजातीय ग्राम सरौधी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चौपर उतरा था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इसी दौरान कुम्ही गांव की हरेलिया बाई गोंड तथा ग्राम सरौधी की मनमत बाई बैगा ने आंखों में मोतियाबिंद की समस्या बताते हुए ऑपरेशन कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ।मुख्यमंत्री के चौपर से उतरी राहत, आदि आरोग्य रथ से अस्पताल पहुँचे बैगा मरीज; हुआ फ्री ऑपरेशन

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा एवं बीएमओ डॉ. मनीष बघेल के मार्गदर्शन में नेत्र सहायक अधिकारी नरेंद्र निषाद द्वारा क्षेत्र के बैगा आदिवासी परिवारों के मरीजों की जांच की गई।

6 नेत्र के मरीजों का सफल मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण

जांच उपरांत दोनों महिलाओं सहित कुल 6 मरीजों को आदि आरोग्य रथ के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगांव भेजा गया, जहां सभी का निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया।

यह भी पढ़ें : टायर फटते ही सड़क छोड़ जंगल में घुसी तहसीलदार की गाड़ी

ऑपरेशन के बाद मरीजों को सुरक्षित वापस उनके गांव पहुंचाया गया। वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी विनय रामटेके द्वारा सभी ऑपरेटेड मरीजों का फॉलोअप करते हुए दवाइयां समय पर लेने, आंखों की साफ-सफाई रखने, धूप, धुएं एवं झटकों से बचाव करने संबंधी आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि आंखों अथवा अन्य बीमारियों से संबंधित किसी भी समस्या होने पर नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र, मितानिन अथवा स्वास्थ्य कर्मचारियों से संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg