Wed. Jul 22nd, 2026

डोंगरगढ़ होते हुए ख़ैरागढ़ पहुंचीं संत पदयात्रा..संगीत नगरी में हुआ भव्य स्वागत..

दू जनजागरण संत पदयात्रा का नगर अमलीडीह चौंक में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत सर्वेश्वर दास के नेतृत्व में निकली पदयात्रा मां बमलेश्वरी के आशीर्वाद के साथ पाना बरस से निकलकर डोंगरगढ़ होते हुए ख़ैरागढ़ प
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 ख़ैरागढ़ // हिंदू जनजागरण संत पदयात्रा का नगर अमलीडीह चौंक में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत सर्वेश्वर दास के नेतृत्व में निकली पदयात्रा मां बमलेश्वरी के आशीर्वाद के साथ पाना बरस से निकलकर डोंगरगढ़ होते हुए ख़ैरागढ़ पहुंचीं।

चौंक में यात्रा का स्वागत विहिप के जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, प्रखंड मंत्री सुभाष सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर, बजरंग दल सह संयोजक, जितेंद्र यादव, किशोर सोनी सहित अन्य ने किया। गाड़ाघाट चौंक से संतों की पदयात्रा के साथ मनोहर चंदेल, श्रीराम यादव, भूपेंद्र गंगबोइर, निक्कू श्रीवास सहित अन्य साथ चले। दाउचौरा चौंक में पदयात्रा का स्वागत जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन सहित अन्य ने किया

वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली छात्रों ने भी संतों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इससे पूर्व भण्डारपुर चौंक में सांसद प्रतिनिधि बिशेसर दास साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष उमा बाई सिन्हा ने स्वागत किया। खपरी चौंक में साहू समाज के जिला अध्यक्ष टिलेश्वर साहू,मण्डल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा,कुंम्ही चौंक में हेमू दास साहू सहित अन्य ने पदयात्रा का स्वागत किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
      इसे भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट कर भाग रहे कार सवार निकले अंतराज्यीय शराब माफिया..मिला 30 पेटी MP की शराब

हिंदू समाज को कुचक्र से सतर्क रहने की आवश्यकता – सर्वेश्वर दास 

दाउचौरा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए महंत सर्वेश्वर दास ने कहा कि प्रदेश की चार दिशाओं से देवी मंदिरों के आशीर्वाद के साथ पदयात्रा निकली है। जो रायपुर में इकट्ठी होगी। यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना है। जो कि पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। महंत सर्वेश्वर दास ने कहा कि आज जिस तरह से हिंदुओं के विरुद्ध धर्मांतरण, लव ज़िहाद, लैंड जिहाद जैसे कुचक्र रचे जा रहे हैं। उससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। और हिंदू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है।दू जनजागरण संत पदयात्रा का नगर अमलीडीह चौंक में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत सर्वेश्वर दास के नेतृत्व में निकली पदयात्रा मां बमलेश्वरी के आशीर्वाद के साथ पाना बरस से निकलकर डोंगरगढ़ होते हुए ख़ैरागढ़ प

25 फरवरी को छुईखदान की ओर बढ़ी यात्रा

25 फरवरी को यात्रा का स्वागत धिमरीन कुआं चौंक में पुखराज जंघेल,हर्ष वर्धन वर्मा,भूप वर्मा सहित अन्य ने सपरिवार किया। भुलाटोला चौंक में आशीष गिरिया सहित अन्य ने यात्रा का स्वागत किया। छुईखदान में भी संत पदयात्रा का स्वागत किया गया।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg