Thu. Jul 30th, 2026

संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने नगरीय क्षेत्र,पंचायत, जोन स्तर, खण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजित होगी रामायण मंडली प्रतियोगिता..

रामायण मंडली प्रतियोगिता
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में आयोजित होने वाले रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हंै। उन्होंने नगरीय क्षेत्र, पंचायत स्तर, जोन स्तर, खण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजन के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

रामायण मंडली प्रतियोगिताउप संचालक पंचायत डीके कौशिक को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा शिक्षा मिशन सतीश व्यौहारे को सहायक नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव सुश्री तनुजा मांझी को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र राजनांदगांव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव अनिल ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र राजनांदगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव नवीन कुमार को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगांव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव दुष्यंत साहू को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया सुरेन्द्र ओझा को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र छुरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरिया भावना यदु को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र छुरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ दिव्या ठाकुर को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगढ़, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ प्रशंत चितवरकर को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगढ़, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी कार्यालय उप संचालक पंचायत राजनांदगांव फूलचंद सिंह पटेल को नस्ती प्रस्तुतीकरण कार्य एवं सहायक ग्रेड 3 कार्यालय उप संचालक पंचायत राजनांदगांव लोकेश्वर सिन्हा को लिपिकीय कार्य का दायित्व सौंपा गया है।


     इसे भी पढ़ें :  मंत्री का स्टाफ बता MLA रेस्ट हाउस में बुलाकर देते थे नौकरी का झांसा..दो गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जिले में रामायण मंडली प्रतियोगिता अंतर्गत 3 एवं 4 दिसम्बर 2022 को ग्राम पंचायत स्तर पर, 10 एवं 11 दिसम्बर 2022 को जोन स्तर पर, 14 एवं 15 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत स्तर पर तथा 28 एवं 29 जनवरी 2023 को जिला स्तर पर रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत मानस मंडलियों को 5 हजार रूपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में जूरी (चयन समिति) में सदस्य के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार एवं संगीत शिक्षक को शामिल किया जाएगा।.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2023 तक राजिम जिला गरियाबंद में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर के विजेता टीम जोन स्तर की प्रतियोगिता में, जोन स्तर की विजेता टीम जनपद स्तर की प्रतियोगिता में, जनपद स्तर की विजेता टीम जिला स्तर की प्रतियोगिता में तथा जिला स्तर की विजेता टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होगी। किसी भी स्तर के प्रतियोगिता के विजेता टीम के सदस्यों को बीच में कभी भी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 5 लाख रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 3 लाख रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 2 लाख रूपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg