Tue. Jul 21st, 2026

चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने कलेक्टर को लिपिकों ने वेतन विसंगति दूर करने सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के वेतन विसंगति का निरांकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया । छ.ग. राज्य निर्माण से लिपिक संवर्गो के वेतनमानों मेे निरंतर क्षरण को दूर करने तथा लिपिक वंर्गीय कर्मचारियों के सामन्य हितो का संरक्षण एवं लिपिकों के हितो के लिए लिपिक संघो द्वारा अभिलेख सिंह प्रांतीय सचिव के नेतृत्व में निरंतर संघर्ष किया जा रहा है।

छ.ग. शासन द्वारा लिपिक संवर्गो के वेतनमान के निराकरण करने हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित की गई । समिति द्वारा अनुशंसित अनेक संवर्गो के वेतनमान का उन्नयन कर निराकरण किया गया। समिति द्वारा अनुशंसा के पश्चात भी लिपिको के वेतनमान में उन्नयन नहीं किया गया।

लिपिक संधो द्वारा सहायक ग्रेड 3 वर्तमान वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन 1900 से प्रस्तावित वेतनमान 5200-20200 को 2400 सहायक ग्रेड 2, 5200-20200 ग्रेड 2400 प्रस्तावित वेतन 5200-22020 ग्रेड वेतन 2800 सहायक गेड 1 वर्तमान वेतन 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 से प्रस्तावित वेतन 9300-34800 ग्रेड वेतन 4200/- अधीक्षक वर्तमान वेतनमान 9300-34800 ग्रेड वेतन 4300 से प्रस्तावित वेतन 9300-34800 ग्रेड वेतन 4800 मांग की गई है ।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष लिपिक संघ आलोक वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान दीपक तिवारी, बंसी लाल अग्रवाल, आशीष चंद्राकर,निरंजन नामदेव संरक्षक, विद्याभूषण सोनी संरक्षक, उमराव रजक, प्रशांत महोबिया, नीरज चंदेल, ऋषभ सिंह,लिकेश तिवारी खांडेकर , जीवरा खन लाल साहू, संतोष कुमार यादव, लखेश्वर सिंह चंदेल, शब्बीर खान, दिनेश चंदेल, लखेश्वर सहारे, सुनील सोनवानी व अन्य लिपिक वर्गीय कर्मचारी उपस्थित थे।



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg