Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

आज खैरागढ़ में फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन 
खबर शेयर करें..

आज खैरागढ़ में फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// नगर में बीते 6 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्था इकरा फाऊंडेशन द्वारा रविवार 19 जनवरी को भारत की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की स्मृति में जिला केसीजी के कक्षा 6 वी से 12 तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा.

संस्था के अध्यक्ष खलील कुरैशी व सचिव मो. याहिया नियाज़ी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित देश की पूर्व हॉकी कप्तान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम उपस्थित रहेंगी.

solar pinal
solar pinal

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज़ खान करेंगे. इकरा फाउंडेशन के सचिव मो. याहिया नियाज़ी ने बताया कि जामा मस्जिद लॉन में रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सबा अंजुम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले समाज के विशिष्टजनों और खैरागढ़ पत्रकारिता के आधार स्तंभ वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया जायेगा.फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg