Sun. Aug 23rd, 2026

प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त से खैरागढ़ जिले के 65935 किसान होंगे लाभान्वित

installment of Prime Minister Samman Nidhi
खबर शेयर करें..

प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त से खैरागढ़ जिले के 65935 किसान होंगे लाभान्वित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( Installment of Prime Minister Samman Nidhi ) के तहत किसान परिवार को सलाना 3 किस्त में 6000 रूपये की राशि से लाभान्वित किया जा रहा है। योजना के प्रारंभ से अब तक तीन वर्षों में किसान परिवारों को 18 किस्तें जारी क्या जा चुका है। वही 19वीं किस्त के लिए किसान परिवारों के अपेक्षित जानकारी का सत्यापन किया गया है। जिसके तहत 65935 किसान परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशन में विशेष शिविर के माध्यम से 19 वीं किस्त से पूर्व किसान परिवारों का परीक्षण किया गया है। इसके फलस्वरूप इस बार 19वीं क़िस्त से लाभान्वित करने के लिए 11 हजार 737 किसान परिवारों को योजना में शामिल किया गया है। ( Installment of Prime Minister Samman Nidhi )

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अब जिले के 65 हजार 935 किसान परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जबकि पिछले सर्वे में 18वीं क़िस्त के तहत लाभार्थी किसान परिवारों की संख्या 54 हजार 198 किसान थी। जिसमें इस बार 11 हजार 737 किसान परिवारों की बढ़ोत्तरी हुई है।  ( Installment of Prime Minister Samman Nidhi )

लाभार्थी किसान योजना के तहत किसान परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लाभान्वित किसानों का e-KYC, खसरा सत्यापन एवं बैंक सीडिंग होना अनिवार्य है। किस्त की राशि लाभान्वित किसान के आधार कार्ड नंबर में लिंक बैंक खाता में हस्तांतरित किया जाता है। जिन किसानों का e-KYC न हो तो कृषि विभाग / लोक सेवा केन्द्र से संपर्क कर पूर्ण करें तथा जिन किसानों के आधार सिडिंग नही हुआ है। वह संबंधित बैंक से संपर्क कर या पोस्ट ऑफिस में नवीन खाता खोलवा लेवे।installment of Prime Minister Samman Nidhi ( Installment of Prime Minister Samman Nidhi )

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg