Fri. Jul 3rd, 2026

छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से व्यापारी व आम जनता परेशान, आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर की मांग

छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से व्यापारी व आम जनता परेशान, आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर की मांग
खबर शेयर करें..

छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से व्यापारी व आम जनता परेशान, आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर की मांग

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ इकाई ने प्रदेशभर में 5, 10 और 20 रुपए के नए नोट एवं सिक्कों की कमी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा को पत्र प्रेषित कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

कैट के राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ के अमर परवानी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैप्टर कैट परमानंद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, बीसी भरतिया एवं सुनील सिंघी के मार्गदर्शन में यह मांग उठाई गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित बैंकों में 5, 10 एवं 20 रुपए के नए नोट और सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण व्यापारियों एवं आम नागरिकों को रोजमर्रा के लेन-देन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

तत्काल सिक्के जारी करने की मांग

कैट ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में 20 करोड़ रुपए मूल्य के सिक्कों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भारतीय रिजर्व बैंक से की है, ताकि बाजार में उत्पन्न चिल्हर संकट को दूर किया जा सके।

कैट ने लिखा पत्र

जिला राजनांदगांव इकाई के प्रदेश संरक्षक अनिल बरडिया, जिला अध्यक्ष राजू डागा, संजय तेजवानी, भावेश अग्रवाल, संजय लड्डा, अमित खंडेलवाल, लक्ष्मण लोहिया, अशोक पांडे, सागर चितलंगिया, विकास साहू, सूरज बुद्धदेव, आलोक बिंदल एवं प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि कैट परिवार द्वारा समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के समक्ष प्रभावी पहल की जाती रही है। व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह मांग भी उसी कड़ी का हिस्सा है।छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से व्यापारी व आम जनता परेशान, आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर की मांग

आए दिन विवाद की स्थिति

पत्र में कहा गया है कि बाजार में चिल्लर की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे दुकानदारों एवं ग्राहकों के बीच असुविधा की स्थिति निर्मित हो रही है। छोटे व्यापारियों, फुटकर दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, परिवहन व्यवसायियों सहित आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Traders and the general public are distressed by the shortage of small-denomination notes and coins; they have written to the RBI Governor to demand a resolution.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg