Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

बैरक में शराब के नशे में मिले दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

खबर शेयर करें..

बैरक में शराब के नशे में मिले दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // जिले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन की स्थिति में पाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया है।

solar pinal
solar pinal

रात के औचक निरीक्षण में मिले शराब के नशे में 

जानकारी के मुताबिक, 25 मई की रात करीब 10 बजे सोमनी थाना परिसर में स्थित बैरक की जांच के दौरान प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे शराब के नशे में पाए गए। ड्यूटी के दौरान इस तरह की अनुशासनहीनता सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दोनों प्रधान आरक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए लिखित आदेश जारी किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

निलंबन के बाद रक्षित केंद्र भेजे गए दोनों पुलिसकर्मी

आदेश में दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव अटैच किया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। फिलहाल दोनों निलंबित प्रधान आरक्षकों को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है और विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Two head constables found drunk in the barracks suspended बैरक में शराब के नशे में मिले दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg