Instagram पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला थाना गातापार क्षेत्र का है, जहां इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए जाने की शिकायत मिली थी।
पुलिस को साइबर एनसीआरबी नई दिल्ली की टिप लाइन से सूचना प्राप्त हुई थी कि इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान ग्राम लछना निवासी 26 वर्षीय अश्वन धुर्वे द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करना पाया गया। इसके बाद थाना गातापार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 34/2026 के तहत धारा 67(B) आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया।![]()
पुलिस ने आरोपी को 25 मई 2026 को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में आरोपी को न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना गातापार पुलिस एवं जिला केसीजी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


