Sat. Jun 20th, 2026

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए आत्मानंद स्कुल गंडई से दो छात्र का चयन

Two students selected from Atmanand School Gandai for state level science exhibition competitionराज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए आत्मानंद स्कुल गंडई से दो छात्र का चयन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया// राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में नगर के स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय गंडई के 02 छात्र का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह सेमिनार/ प्रतियोगिता राज्य स्तरीय बस्तर के लिए हुआ है।

चयनित छात्र तन्मय झा पिता भूषणमणी झा कक्षा-9वी ने विज्ञान सेमिनार अंतर्गत् मिलेट्स द सुपर फुड के माध्यम से भारत में पाए जाने विभिन्न प्रकार के मिलेट्स, जैसे-कोदो कुटकी रागी इत्यादि के बारे में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आम लोगों तक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया एवं पीयूष चौबे पिता दोनू चौबे कक्षा-8वी ने पश्चिम भारत विज्ञान मेला अंतर्गत् जीभ देखकर बीमारियों का पता लगाना टी.एल.एम. के माध्यम से मनुष्य के जीभ से संबंधित विभिन्न प्रकार की बिमारियों एवं उनके रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी।Two students selected from Atmanand School Gandai for state level science exhibition competitionराज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए आत्मानंद स्कुल गंडई से दो छात्र का चयन

[masterslider id="11"]

इसके पूर्व चयनित छात्र विकासखण्ड स्तरीय जिला स्तरीय एवं जोन स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनित हुए हैं। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन झाड़ू राम देवांगन शास. बहुद्देशीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में किया गया था। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता बस्तर में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च 2024 को होना है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

विद्यार्थियों के द्वारा उपरोक्त विषय अंतर्गत् तैयार किया गया मॉडल एवं टी.एल.एम. विद्यालय के प्रभारी शिक्षक योगेश्वरी तारम, देवेन्द्र वासनिक एवं चंद्रभान सिंह नाग के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

 संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई दी साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय और नगर का नाम रोशन करें ऐसी शुभकामनाएँ दी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg