Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

दुर्ग पुलिस ने बस संचालकों को हिरासत में लिया तो जाम हो गए 100 से ज्यादा बसों के पहिए

दुर्ग पुलिस ने बस संचालकों को हिरासत में लिया तो जाम हो गए 100 से ज्यादा बसों के पहिए
खबर शेयर करें..

दुर्ग/रायपुर// सिटी बसों के रूट को लेकर निजी बस संचालकों के ऐतराज के बाद रविवार को जमकर बवाल हुआ। दुर्ग बस स्टैंड से सिटी बस में यात्रियों को बैठाने को लेकर निजी बस संचालक भड़क गए और उन्होंने सिटी बस का रास्ता रोक दिया। 8 घंटे तक 100 से ज्यादा बसें रद्द रहीं, जिससे 5000 से ज्यादा यात्री फंस गए।

जनहित के इस कार्य की शुरूआत होते ही निजी बस संचालक इसके विरोध में उतर आए। वह लोग सिटी बस सेवा शुरू होने के विरोध में रविवार सुबह से दुर्ग जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टरों ने दुर्ग बस स्टैंड में सिटी बस का रास्ता रोकने की कोशिश भी की, लेकिन दुर्ग पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया।

solar pinal
solar pinal

वाही सिटी बसों का दोबारा रास्ता रोकने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं निजी बसों के मालिकों ने नियमानुसार इसका संचालन नहीं करने पर सिटी बसों को नहीं चलने देने की धमकी दी है। विवाद की जानकारी मिलने पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने बस मालिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। निजी ऑपरेटर्स का कहना है कि सिटी बस संचालक रूट से अलग शहर के भीतर व बस स्टैंड से सवारियां ले रहे हैं। जिससे उक्त समय पर परमिट लेकर बस चलाने वालों को नुकसान हो रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ऐसे समझें दोनों में अंतर

सिटी बस: ये बसें पूरी तरह एसी हैं। इनका संचालन रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक होता है। ये शहर के यात्रियों को निर्धारित बस स्टॉप से बैठाते हुए निकलती हैं। निजी बस: ये बसें मुख्यत: अंतरजिला बसें हैं और इनका संचालन एक जिले के बस स्टैंड से दूसरे जिले के बस स्टैंड तक होता है। बीच में रुकते हुए जाती हैं।
अंतर: सिटी बसों में निजी बसों से किराया ज्यादा है। सिटी बसें एसी है और लग्जरी है इसलिए यात्रियों की दिलचस्पी ज्यादा है।

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।