Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

नए उपार्जन केन्द्र मोहगाव के खुलने से किसानो के चेहरे में खुशी..होगी समय व धन की बचत: चंदेल

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नवीन जिला केसीजी में धान खरीदी माह नवंबर से शुरू हो चुकी है। जो माह जनवरी तक चलेगा,इसी कड़ी में कल 3 अक्टूबर मंगलवार को वनांचल क्षेत्र के ग्राम मोहगाव में उपार्जन केन्द्र का जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया है। अब यहां के किसानों को 8 से 10 किलोमीटर की दूर तय कर धान बेचने के लिए पैलीमेटा समिति जाना नहीं पड़ेगा यहां उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, यहां के किसानो को शासन प्रशासन ने नए साल से राहत दी है। Paddy purchased, gandai

      कम की खबरस्कूलों में शिविर लगाकर बनाए जाएंगे छात्रों के जाति प्रमाण पत्र

धान बेचने किसानों को अब दूरी तय करना नही पड़ेगा इसके चलते किसानों का खर्च भी कम होगा।साथ ही समय की भी बचत होगी। नवीन धान उपार्जन केन्द्र मोहगाव के खुलने से किसानो के चेहरे में खुशी देखी गई। नवीन केंद्र मोहगांव में 4 गांव के लगभग 12 सौ किसान धान बेच सकेंगे।

solar pinal
solar pinal
      इसे भी पढ़ेंगुस्सैल पत्नी के साथ जीवन बिताना यातना झेलने जैसा: हाईकोर्ट

इन जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी गंडई अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल रहे वही उनके साथ खैरागढ़ से दशमत जघेल, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी राधामोहन वैष्णव, लाल रोहित सिंह, पैलिमेटा सोसायटी अध्यक्ष देवलाल सिंह सहित समस्त ग्रामवासी एवं किसान उपस्थित रहे। gandai, Paddy purchased


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

One thought on “नए उपार्जन केन्द्र मोहगाव के खुलने से किसानो के चेहरे में खुशी..होगी समय व धन की बचत: चंदेल”

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।