Thu. Jul 16th, 2026

योगासन खेल चैम्पियनशिप: छत्तीसगढ़ से 17 योगासन प्लेयर व 6 ऑफिशियल का चयन

योगासन खेल चैम्पियनशिप: छत्तीसगढ़ से 17 योगासन प्लेयर व 6 ऑफिशियल का चयन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर |18 से 20 दिसम्बर को पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालन्धर में आयोजित चतुर्थ सब जूनियर, जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय योगासन खेल चैम्पियनशिप 2023 में छत्तीसगढ़ से 17 योगासन प्लेयर व 6 ऑफिशियल का चयन किया गया है जिसमे पाटन क्षेत्र के ग्राम रानीतराई के हितेश कुमार तिवारी को टीम कोच (बालक वर्ग) हेतु चयनित किया गया है।योगासन खेल चैम्पियनशिप: छत्तीसगढ़ से 17 योगासन प्लेयर व 6 ऑफिशियल का चयन

इससे पूर्व भी हितेश कुमार का चयन खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातिय खेल महोत्सव योगासन खेल में जज हेतु चयन किया जा चुका है। ज्ञात हो कि हितेश कुमार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल में प्लेयर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है व राष्ट्रीय स्तर पर योगासन के खेल जज व कोच है तथा वर्तमान में वह अपनी सेवाये केन्द्रीय विद्यालय क्र.2 रायपुर में योग शिक्षक के रूप में दे रहे है।



सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg