Fri. Jul 3rd, 2026

सूने मकान और दुकान का ताला तोड़कर ₹2.39 लाख की चोरी

सूने मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोरी
प्रतीकात्मक चित्र..
खबर शेयर करें..

सूने मकान और दुकान का ताला तोड़कर ₹2.39 लाख की चोरी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में सूने मकान और ये उससे लगी मनिहारी व कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 2.39 लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Dongargarh News

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के अनुसार अछोली निवासी तातेश्वर भालेकर (63) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी – कंचन वाल्दे और दामाद हेमंत वाल्दे अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने 28 जून को गोंदिया (महाराष्ट्र) गए थे। उनका मकान और मनिहारी व कपड़ा दुकान अछोली के नया पारा खैरागढ़ रोड स्थित है।सूने मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोरी Dongargarh News

प्रार्थी ने बताया कि 30 जून की रात उन्होंने मकान और दुकान का ताला बंद होने की पुष्टि की थी। 1 जुलाई की सुबह करीब 11.30 बजे जब वे वहां पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।

आलमारी का लॉकर भी खुला हुआ था। चोर घर से सोने-चांदी के विभिन्न जेवरात, करीब 70 हजार रुपए नकद (घर से 20 हजार व दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपए) सहित कुल 2 लाख 39 हजार 150 रुपए मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। Dongargarh News

सूचना मिलने पर दामाद हेमंत वाल्दे भी मौके पर पहुंचे और चोरी गए सामान की पुष्टि की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg