Thu. Jul 2nd, 2026

विधायक आवास कॉलोनी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र

विधायक आवास कॉलोनी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र
खबर शेयर करें..

विधायक आवास कॉलोनी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। रायपुर जिले के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक आवास कॉलोनी के लिए किए गए ध्वस्तीकरण को लेकर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रभावित गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि विधायक आवास कॉलोनी निर्माण की आड़ में लगभग 85 गरीब परिवारों के आशियानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और जमा-पूंजी से बने घरों को इस तरह उजाड़ना उचित नहीं है। विधायक आवास कॉलोनी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र

 

पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा और आजीविका की निरंतरता सुनिश्चित की जाए।

 

विधायक ने यह भी सुझाव दिया है कि यदि विधायक आवास कॉलोनी का निर्माण आवश्यक है, तो इसके लिए नवा रायपुर या किसी अन्य उपयुक्त शासकीय भूमि का चयन किया जाए, ताकि गरीब परिवारों को बेघर न होना पड़े।

 

इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी भेजी गई है। अब इस मामले में राज्य सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg