Breaking
Wed. May 20th, 2026

मुढीपार में बैंक से निकाले ₹50 हजार चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुढीपार में बैंक से निकाले ₹50 हजार चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार खैरागढ़। थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में बैंक से पैसे निकालकर वाहन की डिक्की में रखे ₹50 हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करेला निवासी मोरध्वज वर्मा पिता चतुरराम वर्मा उम्र 40 वर्ष ने 14 मई की दोपहर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुढीपार से ₹50,000 नगद निकाले थे। इसके बाद उन्होंने अपनी टीव्हीएस लुना वाहन क्रमांक CG 04 LW 0995 की डिक्की में नगदी के साथ 02 नग जमीन का पर्चा, 01 पासबुक एवं 02 किसान क्रेडिट कार्ड रख दिए। बताया गया कि प्रार्थी ने वाहन को शासकीय शराब दुकान मुढीपार के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने वाहन की डिक्की से नगदी और दस्तावेज चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर थाना गातापार में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही हितेष निषाद पिता जीवराखन निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार थाना गातापार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से ₹48,500 नगद, 02 जमीन के पर्चे, 01 पासबुक और 02 किसान क्रेडिट कार्ड बरामद किए। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KS 3720 एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी हितेष निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

मुढीपार में बैंक से निकाले ₹50 हजार चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में बैंक से पैसे निकालकर वाहन की डिक्की में रखे ₹50 हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल भी बरामद किया है।

solar pinal
solar pinal

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करेला निवासी मोरध्वज वर्मा पिता चतुरराम वर्मा उम्र 40 वर्ष ने 14 मई की दोपहर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुढीपार से ₹50,000 नगद निकाले थे। इसके बाद उन्होंने अपनी टीव्हीएस लुना वाहन क्रमांक CG 04 LW 0995 की डिक्की में नगदी के साथ 02 नग जमीन का पर्चा, 01 पासबुक एवं 02 किसान क्रेडिट कार्ड रख दिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बताया गया कि प्रार्थी ने वाहन को शासकीय शराब दुकान मुढीपार के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने वाहन की डिक्की से नगदी और दस्तावेज चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर थाना गातापार में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही हितेष निषाद पिता जीवराखन निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार थाना गातापार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

नगद और कागजात हुए बरामद

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से ₹48,500 नगद, 02 जमीन के पर्चे, 01 पासबुक और 02 किसान क्रेडिट कार्ड बरामद किए। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KS 3720 एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी हितेष निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दियामुढीपार में बैंक से निकाले ₹50 हजार चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार खैरागढ़। थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में बैंक से पैसे निकालकर वाहन की डिक्की में रखे ₹50 हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करेला निवासी मोरध्वज वर्मा पिता चतुरराम वर्मा उम्र 40 वर्ष ने 14 मई की दोपहर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुढीपार से ₹50,000 नगद निकाले थे। इसके बाद उन्होंने अपनी टीव्हीएस लुना वाहन क्रमांक CG 04 LW 0995 की डिक्की में नगदी के साथ 02 नग जमीन का पर्चा, 01 पासबुक एवं 02 किसान क्रेडिट कार्ड रख दिए। बताया गया कि प्रार्थी ने वाहन को शासकीय शराब दुकान मुढीपार के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने वाहन की डिक्की से नगदी और दस्तावेज चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर थाना गातापार में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही हितेष निषाद पिता जीवराखन निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार थाना गातापार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से ₹48,500 नगद, 02 जमीन के पर्चे, 01 पासबुक और 02 किसान क्रेडिट कार्ड बरामद किए। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KS 3720 एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी हितेष निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg