Sun. Jul 19th, 2026

कार्यवाई करने पहुंचे आबकारी टीम पर हमला, वर्दी फाड़कर की मारपीट, मामला दर्ज

fight
demo pic
खबर शेयर करें..

कार्यवाई करने पहुंचे आबकारी टीम पर हमला, वर्दी फाड़कर की मारपीट, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले मे आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाई करने गांव पहुंची थी जहां कार्यवाई का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया ।

जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम अधिकृत वाहन से जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहराकापा पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान धनसिंह पात्रे के घर की तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक बोतलों में रखी अवैध शराब बरामद हुई, जिसे फेंक दिया गया। इसके बाद टीम अन्य स्थानों की जांच कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने कार्यवाई का विरोध शुरू कर दिया।

वर्दी खींची, हाथ-मुक्कों से किया मारपीट

शिकायत में बताया गया कि अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ के अंगूठे और उंगली में चोट आई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

घटना के दौरान आरोपियों ने आरक्षक की वर्दी पकड़कर खींची, जिससे वर्दी के बटन टूट गए और कपड़े भी फट गए। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई. स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक और नगर सैनिक ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

fight

पीड़ित आरक्षक द्वारा घटना की लिखित शिकायत थाना जरहागांव में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Excise Team Attacked While Conducting Operation; Uniforms Torn, Assault Committed; Case Registered. source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg