Thu. Jul 23rd, 2026

FRAUD : आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें..

आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  पुलिस ने सरकारी योजनाओं के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना खैरागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुद को जिला कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कंप्यूटर सेट और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

प्रकरण की विवेचना के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी ग्रामीण अंचलों में घूम-घूमकर खुद को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताते थे। वे ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने का झांसा देते थे और इसके एवज में प्रत्येक ग्रामीण से 50-50 रुपये की अवैध वसूली करते थे। सरकारी मदद या योजना का लाभ मिलने की उम्मीद में ग्रामीण झांसे में आ जाते थे, जबकि आरोपियों द्वारा किसी भी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड अपडेट नहीं किया गया था।

इसे भी पढे :  कर्मचारियों के रीलिफ होने से कलेक्टोरेट में पसरा सन्नाटा.. काम काज के लिए लोग

न्यायालय ने भेजा जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने तकनीकी उपकरणों को जप्त किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. शम्मी सिंह ठाकुर उर्फ मोनू सिंह ठाकुर (35 वर्ष) — निवासी भिलाई

2.शुभलायक सिंह ठाकुर (35 वर्ष) — निवासी पटेवा, जिला राजनांदगांव

3. गोपी निषाद (35 वर्ष) — निवासी पुलगांव, जिला दुर्ग

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी की है या नहीं।

इसे भी पढे : अतिथि व्याख्याता को अब रोज मिलेंगे ₹2000/ PHD और मातृत्व अवकाश का भी प्रावधान 

खैरागढ़ पुलिस की आम नागरिकों से अपील

“किसी भी शासकीय योजना के नाम पर धनराशि मांगने वाले अथवा स्वयं को शासकीय अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। सरकारी योजनाओं का लाभ केवल अधिकृत और वैध माध्यमों से ही प्राप्त किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके।”

इसे भी पढे : छत्तीसगढ़ के भरदा कला हाई स्कूल की नई इमारत एक साल से बंद, बिजली-पानी और सड़क के अभाव में शुरू नहीं हुई पढ़ाई




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg