Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

धान बीज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी..आरोपी गिरफ्तार

धान बीज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी..आरोपी गिरफ्तार
धान बीज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी..आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

धान बीज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी..आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // धान बीज की देने के नाम पर लोगों को धान बीज बिक्री करने पर 30 प्रतिशत अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले जेनेलिया एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर आरोपी पवन गुप्ता को कोरिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल गया है।

solar pinal
solar pinal

दरअसल पीड़ित मनहरण साहू निवासी झींकादाह का खाद, बीज बिक्री का कार्य करता है। जिसे जेनिलिया एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के संचालक पवन गुप्ता खैरागढ़ आकर उसके भाई को अपने कम्पनी के बारे में बताया कि उच्च क्वालिटी का धान बीज बिक्री करते है व इनके कम्पनी के धान बीज बिक्री करने पर 30 प्रतिशत का लाभ प्राप्त होगा। आरोपी पवन गुप्ता एवं आरजू मलिक संयुक्त रूप से उक्त कम्पनी का संचालन करते है जिसे बिक्री करने पर 30 % का फायदा मिलता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

अलग अलग समय में दिया 5 लाख रकम 

पीड़ित ने 5 लाख 25 हजार रूपये एडवांस मनी कम्पनी के खाता विभिन्न दिनाक को जमा करवाया लेकिन अब तक बीज नहीं पहुंचाया है। वहीं पुलिस ने बताया की इसी प्रकार आरोपी के द्वारा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के 15-17 लोगों से धान बीज बिक्री कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 28 लाख रूपये का धोखाधड़ी किया गया है। आरोपी के द्वारा ग्राम मुसरा थाना डोंगरगढ़ व देवरी बंगला जिला बालोद के डिस्टीब्युरों से भी धोखाधड़ी करने की जानकारी मिली है।

ये है आरोपी

धान बीज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी..आरोपी गिरफ्तार

पवन गुप्ता पिता स्वर्गीय संत राम गुप्ता उम्र 34 साल निवासी केलहारी थाना केलहारी जिला महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर(छ0ग0)

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. बिलकिश बेगम, सउनि नंद कुमार साहू, जे0आर0 बंधे, आरक्षक हनी सिरमौर, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक रमाकांत उपाध्याय, आरक्षक चंद्र विजय सिंह, आरक्षक प्रीतम सिंह ठाकुर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। धान बीज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी..आरोपी गिरफ्तार




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।