Wed. Jul 29th, 2026

होटल संचालक ने शिक्षिका को प्रेग्नेंट कर शादी से किया इंकार..हुआ गिरफ्तार

होटल संचालक ने शिक्षिका को प्रेग्नेंट कर शादी से किया इंकार..हुआ गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर। शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर 3 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो शादी से इंकार कर दिया। आरोपी होटल संचालक है।

लॉकडाउन के दौरान शिक्षिका की हुई आरोपी से जान -पहचान

जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में 37 वर्षीय महिला शिक्षिका पदस्थ है। महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान शिक्षिका की पहचान गीतांजलि सिटी थाना सरकंडा निवासी 26 वर्षीय नीरज तिवारी से हुई थी। नीरज तिवारी गांधी चौक में होटल चलाता है। दोनों की पहचान दोस्ती के बाद प्यार में बदल गई। नीरज तिवारी शिक्षिका के घर आने जाने लगा। शिक्षिका अपने स्कूल के चलते स्कूल के बाजू में ही घर किराए से लेकर रहती है ताकि उन्हें स्कूल आने जाने में आसानी हो।

अकेली शिक्षिका के घर आने जाने के दौरान आरोपी नीरज तिवारी ने शादी का झांसा देकर शिक्षिका से लगातार 3 वर्षों तक संबंध बनाया। फिर गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। शिक्षिका द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट भी की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मारपीट कर गर्भपात करवाने का दबाव 

आरोपी ने मारपीट करते हुए आरोपी द्वारा शिक्षिका पर गर्भपात करवाने का दबाव भी बना रहा था। शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी युवक नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी निवासी गीतांजलि सिटी फेस 2 थाना सरकंडा के खिलाफ धारा 376, 323, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। source.



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg