Wed. Jul 29th, 2026

BJP नेता ने आदिवासी महिला से किया रेप..बर्थडे पार्टी से अगवा कर जंगल में किया दुष्कर्म

BJP नेता ने आदिवासी महिला से किया रेप..बर्थडे पार्टी से अगवा कर जंगल में किया दुष्कर्म
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीजेपी नेता के द्वारा आदिवासी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला पड़ोस में बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.। मामले में आरोपी सरजू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति से है.

जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी महिला डीजे बजने का उठाया फायदा  

जानकारी के मुताबिक, घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है। शनिवार को महिला अपने पड़ोस में हो रहे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में डीजे काफी जोर से बजाया जा रहा था.। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला का अपहरण कर लिया और जंगल की ओर ले गया.BJP नेता ने आदिवासी महिला से किया रेप..बर्थडे पार्टी से अगवा कर जंगल में किया दुष्कर्म

जंगल में ले जाकर किया मारपीट फिर किया दुष्कर्म..बेहोश होने पर छोड़ा जंगल में ही 

महिला का अपहरण कर जंगल की ओर ले जा कर  मारपीट कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला जब इस घटना में बेहोश हो गई तो आरोपी उसे रात में जंगल मे ही छोड़कर फरार हो गया। सुबह गांव की महिलाओं ने नग्न हालात में पीड़िता को जंगल मे पड़े देखा और उसे उठाकर उसके घर ले गई।

महिला ने अपने साथ हुए आप बीती की शिकायत अपने परिजनों से की और थाने पहुंचकर बीजेपी नेता सरजू पैकरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर बगीचा थाना में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में अपराध फर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान अरोपिका लोकेशन सरगुजा में होना पाया गया, जिसके बाद सरजू पैकरा को गिरफ्तार किया गया।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg