Wed. Oct 7th, 2026

भारी मात्रा में गांजा जब्त, 44 लाख से ज्यादा की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में गांजा जब्त, 44 लाख से ज्यादा की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

भारी मात्रा में गांजा जब्त, 44 लाख से ज्यादा की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 सूरजपुर//  पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 44 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन के जरिए गांजे की खेप ले जाई जा रही है सूचना मिलते ही जवानों ने इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसके बाद टीम ने उसका पीछा किया।

पीछा करने के दौरान ब्रम्हपुर के पास वाहन को रोक लिया तलाशी लेने पर अंदर से 88 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खेप रायगढ़ की ओर से लाई जा रही थी जिसे बचरापोंडी की तरफ ले जाया जा रहा था पुलिस ने वाहन सहित गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया।भारी मात्रा में गांजा जब्त, 44 लाख से ज्यादा की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया फिलहाल पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!