Thu. Aug 20th, 2026

छुईखदान चोरी कांड का खुलासा: 22.6 किलो चांदी समेत 44.75 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

छुईखदान चोरी कांड का खुलासा: 22.6 किलो चांदी समेत 44.75 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छुईखदान में दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर सेल और थाना छुईखदान की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 22 किलो 600 ग्राम चांदी और 3 ग्राम सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा समेत कुल 44 लाख 75 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

 

दरअसल, 14 अगस्त को छुईखदान निवासी 75 वर्षीय शांति लाल जैन ने अपनी दुकान से चांदी के पुराने आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना 14 अगस्त की रात करीब 2 से 4 बजे के बीच हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना छुईखदान में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

छुईखदान चोरी कांड का खुलासा: 22.6 किलो चांदी समेत 44.75 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
जप्त सामान..

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और थाना छुईखदान की टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

 

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र साहू ने पूछताछ में बताया कि उसने नागपुर जाकर अक्षय गुरूवे और अनिकेत मेश्राम के साथ चोरी की योजना बनाई थी। योजना के तहत दोनों आरोपी 13 अगस्त को चोरी की एक्टिवा से नागपुर से छुईखदान पहुंचे और रात में महेंद्र साहू के साथ दुकान में घुसे।

 

आरोपियों ने कथित तौर पर दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों के तार काटे और लोहे की रॉड, पेचकश और चाकू की मदद से दुकान में प्रवेश किया। चोरी के बाद चांदी के जेवरात को नवागांव स्थित तालाब में छिपा दिया गया था।

छुईखदान चोरी कांड का खुलासा: 22.6 किलो चांदी समेत 44.75 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी

महेंद्र साहू की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए। पुलिस ने 22 किलो 600 ग्राम चांदी, 3 ग्राम सोना और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा समेत कुल 44 लाख 75 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों महेंद्र साहू, अक्षय गुरूवे और अनिकेत मेश्राम को गिरफ्तार कर 19 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच आगे भी जारी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg