Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

खनिज का अवैध भंडारण..मौके पर पहुंचे तहसीलदार को गाड़ी से उड़वाने की दी धमकी

प्रतीकात्मक चित्र
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में एक मटेरियल सप्लायर द्वारा अवैध रूप से ईंट, गिट्टी व अन्य मटेरियल को मुख्य मार्ग पर रखकर यातायात बाधित करने के मामले में कार्रवाई करने पहुंचे नायब तहसीलदार से हुज्जतबाजी करते जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

शिकायत पर पुलिस आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आमगांव स्थित लक्ष्मी सीमेंट हाउस के संचालक पिंटू उर्फ रूपेश गुप्ता निवासी डोंगरगांव के द्वारा अवैध रूप से ईंट, गिट्टी व अन्य मटेरियल का भंडारण मुख्य मार्ग में रखा था । इससे यातायत बाधित हो रहा था। मामले की शिकायत आम लोगों ने राजस्व विभाग से की थी।

solar pinal
solar pinal

शिकायत पर नायब तहसीलदार जगतदेव प्रसाद खुंटे आमगांव में स्थित लक्ष्मी सीमेंट हाउस पहुुंचे। नायब तहलीलदार ने वहां पर मौजूद चौकीदार लीलाधर साहू से इस संबंध मे पूछताछ की तब चौकीदार ने मोबाइल से अपने मालिक पिंटू गुप्ता उर्फ रूपेश गुप्ता से बात कराई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बात करने पर दिया धमकी.. 

पिंटू तहसीलदार को धमकी देने लगा। कहा कि मेरे ऊपर कार्यवाही नहीं कर सकते हो, आप उमरवाही के नायब तहसीलदार हो, मेरे परिवहन गाड़ी या मेरे ऊपर कोई कार्यवाही करोंगे तो आपको गाड़ी से उड़वा दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत नायब तहसीलदार ने पुलिस से की है। पुलिस आरोपी दुकान संचालक पिन्टू गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Illegal storage of minerals… Tehsildar who reached the spot was threatened to be blown away by the car




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।