Breaking
Tue. May 26th, 2026

दो लाख की ठगी: खाता खुलवाकर शेयर मार्केट में रकम लगाने का झांसा..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // कोतवाली थाना में आईफोरेक्स नामक कपनी में डीमेट खाता खुलवाकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

solar pinal
solar pinal

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छात्रपाल साहू पिता रामखिलावन साहू निवासी प्रिन्सेस पैलैस कैलाश नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शेयरमार्केट में स्वयं से ट्रेडिंग करता का काम करता है। लेकिन ज्यादा जानकारी न होने एवं लगातार हानि होने से ट्रेडिंग बंद कर दिया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस दौरान अगस्त लास्ट विक में ऑनलाईन प्लेट फार्म के माध्यम से आईफोरेक्स नामक कंपनी से अज्ञात मोबाइल से लगातार उसके पास कल आ रहे था।

जिस पर प्रार्थी द्वारा कोई विशेष रिस्पांस नहीं दिया जा रहा था लेकिन 7 अगस्त को को लगातार कपनी के फायदे बनाते पर प्रार्थी द्वारा अपनी फारमेलिटी उन्हे दे दी। जिसे उन्होने आईफोरेक्स के प्लेट फार्म पर उसके डीमेट एकाउन्ट ओपन कर दिया एवं दस हजार रूपयें डालने को कहा ।

उनके बताये अनुसार एकाउन्ट डिटेल एवं क्यू आर कोड़ को स्कैन करने पर कपनी के नाम ना दिखा कर किसी अन्य के नाम दिखाने पर प्रार्थी ने आपत्ति की तो कपनी के प्रतिनिधि ने 1 रूपये डालने बोला। इसके बाद 1 रूपया डालकर ट्रेड करने लगा चूकि ट्रेडिंग ऑटोमेटेड था ।

दस दिन बाद फंड बढाने को कहा पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर लोन वाऊचर देंगे और बिना किसी ब्याज का होने का हवाला देकर प्रोफिट न होने पर ये लोन वाऊचर अ क्लिीयर कराने की आवश्यकता नहीं होगी की बात कहकर 2 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Fraud of two Lakhs: Opening an Account and Promising to invest Money in the Share Market…




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg