Sun. Jul 19th, 2026

दो लाख इनाम के नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

naksal
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने 2 लाख ईनाम के नक्सली को गिरफ्तार किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस बल के विशेष मिशन दल ने नक्सली वट्टे उर्फ प्रदीप वनजा उम्र 40 वर्ष निवासी भामरागढ़ के गांव मौजा नेलगुंडा को गिरफ्तार किया है।.naksal

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली कोई जानलेवा काम करने की नियत से गांव में छिपा हुआ था। गढ़चिरौली पुलिस बल समय रहते उसे दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली प्रदीप 1997 में नक्सल संगठन में शामिल हुआ और वर्तमान में भामरागढ़ दलम में एक सदस्य के रूप में काम कर रहा था। उसके खिलाफ 3 पुलिस हत्या, 8 हत्या, 3 मुठभेड़, 1 डकैती और एक अन्य सहित कुल 13 अपराध दर्ज हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg