Tue. Jul 21st, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म..आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अम्बागढ़ चौकी // शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।.

चौकी पुलिस ने बताया कि गुंडरदेही के ग्राम मनहोरा में रहने वाले योगेश साहू ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसे अपने घर में रखकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत चौकी थाने में दर्ज कराई थी। पतासाजी के बाद पुलिस आरोपी योगेश साहू तक पहुंची। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg