Wed. Jul 29th, 2026

सट्टा लिखते सलमान खान रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी नगदी रकम जप्त कर भेजा गया रिमांड पर

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// जिला पुलिस अधिकारियों के आदेश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में थाना गंडई द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार 05 जून को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी गंडई में अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से अंको पर रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है सूचना पर थाना गंडई से टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां पर सलमान अली उर्फ बाबू खान पिता रमजान अली उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं. 09 महामाईपारा गंडई को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया

आरोपी के पास से सट्टा पट्टी डाट पेन एवं नगदी 1200 रू. मिला जिसे जप्त किया गया। आरोपी सलमान अली उर्फ बाबू खान का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत् पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ेंउप-जेल सलोनी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरी टंकी पर लगाई फटकार


वंही जुआ सट्टा जैसे सामाजिक अभिशाप से आम जन को जागरूक करने थाना गंडई द्वारा नई पहल करते हुये आरोपी बाबू खान से ही बैनर पोस्टर के माध्यम से जुआ सट्टा के विरुद्ध आमजन को अपील कराई गई। आरोपी से विस्तृत पूछताछ के आधार पर सट्टा जैसे अपराध से जुड़े अन्य अपराधियो पर भी पृथक से कार्यवाही करने विवेचना की जा रही है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg