Sat. Jul 25th, 2026

केसीजी पुलिस ने नववर्ष को लेकर बढ़ाई चौकसी, होटल–लॉज से लेकर बदमाशों तक सघन चेकिंग

केसीजी पुलिस ने नववर्ष को लेकर बढ़ाई चौकसी, होटल–लॉज से लेकर बदमाशों तक सघन चेकिंग KCG police increased vigilance for the New Year, conducting intensive checking of hotels and lodges and criminals.
खबर शेयर करें..

केसीजी पुलिस ने नववर्ष को लेकर बढ़ाई चौकसी, होटल–लॉज से लेकर बदमाशों तक सघन चेकिंग

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़/ छुईखदान/ गंडई । नववर्ष 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को केसीजी पुलिस टीम ने होटल, लॉज, ढाबा सहित जिले के चिन्हित गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच की।

पुलिस द्वारा सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

KCG police increased vigilance for the New Year, conducting intensive checking of hotels and lodges and criminals. केसीजी पुलिस ने नववर्ष को लेकर बढ़ाई चौकसी, होटल–लॉज से लेकर बदमाशों तक सघन चेकिंग

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

नववर्ष के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। पुलिस बल द्वारा आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही हुड़दंगियों, उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।केसीजी पुलिस ने नववर्ष को लेकर बढ़ाई चौकसी, होटल–लॉज से लेकर बदमाशों तक सघन चेकिंग

केसीजी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नववर्ष को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

KCG police increased vigilance for the New Year, conducting intensive checking of hotels and lodges and criminals.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg