महिला ने फांसी लगाकर दी जान जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जालबांधा क्षेत्र के भोथी गांव में 24 वर्षीय महिला ज्योति वर्मा (पति हेमकरण वर्मा) ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
बताया गया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य खेत में कृषि कार्य करने गए हुए थे। सूचना मिलने पर जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने ज्योति को फांसी पर लटका पाया।![]()
ग्रामीणों की सूचना पर जालबांधा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Woman commits suicide by hanging, police engaged in investigation



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

