Sun. Jul 19th, 2026

चलती कैब में महिला से छेड़खानी..10 महीने की बच्ची को उठाकर फेंका..हुई मौत

डेड बॉडी फ़ाइल फोटो
प्रतीकात्मक चित्र..
खबर शेयर करें..

महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद फ्लाईओवर पर कैब ड्राइवर की गलत हरकत की वजह से 10 महीने की बच्ची की जान चली गई। यहाँ कुछ लोगों ने चलती कार में महिला से छेड़छाड़ की। खुद को बचाने महिला ने कार से छलांग लगा दी। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना में उसकी 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची की मां के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और उसकी बच्ची को चलती कार से बाहर फेंका था, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महिला खुद बुरी तरह घायल है।

महिला अपनी बच्ची को लेकर कैब से पेलहार से पोशेरे जा रही थी। वह कुछ अन्य यात्रियों के साथ कैब में सवार हुई थी। रास्ते में कैब ड्राइवर और कुछ अन्य यात्रियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो ड्राइवर ने उसके हाथ से बच्ची छीन ली और चलती कैब से उसे बाहर फेंक दिया। महिला पुलिस के मुताबिक मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया मांडवी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बार- बार बयां बदल रही पीडिता..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खबर के मुताबिक पालघर में मांडवी पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने कार ड्राइवर विजय कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है पीड़ित महिला अपना बयान बार-बार बदल रही है। उसने 3 बार बयान बदला है, ऐसे में मामले की गहन जांच करने की आवश्यकता है। वह घटना स्थल पर लगे CCTV भी खंगाल रही है।


bhaskar


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg